Green Update
दिनांक २२ फरवरी को बेगम हजरत महल पार्क में हरियाली अड्डा लखनऊ की प्लांट मीट हुई। लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों से आए गार्डनिंग प्रेमियों ने न केवल मुलाकातों की गर्माहट बाँटी, बल्कि अपने आँगन की परवरिश का हिस्सा भी एक-दूसरे को सौंपा। पान प्लांट, स्थल कमल, गुड़हल, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट की कई वेराइटीज, रेन लिली, मॉर्निंग ग्लोरी, अडेनियम, नागचंपा, एग्लोनेमा, साइकस, एरेका पाम, मोनस्टेरा, ब्रोकन हार्ट, करी प्लांट, कैक्टस, गार्लिक वाइन, नींबू, ढेरों बीज और इस बार विशेष आकर्षण रहे ड्रैगन फ्रूट की कटिंग्स और सुनहरे सनफ्लावर सीड्स जो आने वाले मौसम में धूप और मिठास दोनों बाँटने वाले हैं। प्लांट क्विज और मजेदार खेलों ने माहौल में और भी रंग भर दिए।
Leave a comment