A First-Of-Its-Kind Magazine On Environment Which Is For Nature, Of Nature, By Us (RNI No.: UPBIL/2016/66220)

Support Us
   
Magazine Subcription

वन विभाग का सर्वाधिक पौधारोपण करने का दावा 

TreeTake is a monthly bilingual colour magazine on environment that is fully committed to serving Mother Nature with well researched, interactive and engaging articles and lots of interesting info.

वन विभाग का सर्वाधिक पौधारोपण करने का दावा 

इस अवसर पर वन विभाग द्वारा सुप्रसिद्ध लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी को वृक्षारोपण अभियान का ब्राण्ड अम्बेसडर घोषित किया गया...

वन विभाग का सर्वाधिक पौधारोपण करने का दावा 

TAlking POint
भीषण गर्मी, उमस व वर्षा ऋतु की विफलता से जूझते उत्तर प्रदेश के वन विभाग ने इस वर्ष ३५ करोड़ से अधिक पौधारोपण करने की लक्ष्य तय किया है। इसको वृक्षारोपण जनान्दोलन-2022 महाअभियान का नाम दिया गया। अधिकारीयों का दावा है कि ५ जुलाई को एक ही दिन २५ करोड़ से अधिक पौधों का रोपण कर लक्ष्य की ९० प्रतिशत  प्राप्ति की गयी। ऐसा विभिन्य सरकारी व गैर सरकारी विभागों व संस्थाओं की सहयोग से हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मटदर वन ब्लाक प्रथम, चित्रकूट में हरीषंकरी का पौधा रोपित किया गया व स्थानीय प्रजातियों के रोपण तथा रोपित पौधों की सुरक्षा सुनिष्चित करने का पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग को वृक्षारोपण कार्यक्रम में आगे बढकर भाग लेने का सन्देश दिया जिससे कि वृक्षारोपण कार्यक्रम को जन आन्दोलन का रूप प्राप्त हो सके। इस अवसर पर वन विभाग द्वारा सुप्रसिद्ध लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी को वृक्षारोपण अभियान का ब्राण्ड अम्बेसडर घोषित किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाहीय राज्य मंत्री, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, केपी मलिकय विधायक लखनऊ पूर्वी आषुतोश टंडनय लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूलों के बच्चों एवं एनसीसी के कैडेट्स द्वारा २००० पौधों का रोपण कर वृक्षारोपण अभियान में भागीदारी की गई। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के सभी ७५ जनपदो में ५० कैबिनेट मंत्री व राज्य मंत्री, २५ सांसदो तथा शासन के विभिन्न अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव स्तर के समस्त अधिकारी द्वारा सभी जनपदों में अभियान के नोडल अधिकारी के रूप में भाग लेते हुए पौधारोपण करवाया गया। फसलों में विविधता लाकर आय में वृद्धि हेतु कृशि वानिकीके अन्तर्गत कृशकों द्वारा वृहद स्तर पर रोपण कराया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत पंजीकृत कृषकों के द्वारा १ से १० पौधो का रोपण किया गया। ३५ करोड पौधारोपण से स्थापित होने वाले वृक्षों द्वारा वर्ष २०३० तक लगभग १८.५५ मिलियन टन कार्बन का अवशोषण होगा। अगले पाॅंच वर्षों में ३५ करोड़ प्रति वर्ष  पौधे रोपित कर कुल १७५ करोड़ पौधारोपण से लगभग ७२ मिलियन टन कार्बन का अवशोषण होगा जो उत्तर प्रदेश के कार्बन अवषोशण लक्ष्य का लगभग ८० प्रतिशत है । कहना गलत नहीं होगा कि सोच व प्रयास सराहनीय हैं पर कुछ प्रश्न अवश्य हैं जिनते उत्तर देने में वन विभाग चूक रहा है। आशा है कि मौसम  की मार से करोणों की लागत के पौधे व उनके अनमोल लाभ से हम वंचित न रह जाएँ, और यह आंदोलन सफल रहे व पौधे पेड़ों की शक्ल ले पाएं।
 

Leave a comment