A First-Of-Its-Kind Magazine On Environment Which Is For Nature, Of Nature, By Us (RNI No.: UPBIL/2016/66220)

Support Us
   
Magazine Subcription

झांसी-ललितपुर पर्यटन को मिली 24 करोड़ की विकास परियोजना

TreeTake is a monthly bilingual colour magazine on environment that is fully committed to serving Mother Nature with well researched, interactive and engaging articles and lots of interesting info.

झांसी-ललितपुर पर्यटन को मिली 24 करोड़ की विकास परियोजना

उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड भविष्य के ब्रांड अंबेसडर भी तैयार कर रहा है। युवा टूरिज्म क्लबों के सदस्यों को विभिन्न अवसरों पर विस्टाडोम कोच, विभिन्न पक्षी विहारों सहित नजदीक प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाता है...

झांसी-ललितपुर पर्यटन को मिली 24 करोड़ की विकास परियोजना

Green Update

ट्रीटेक नेटवर्क 
विश्व आद्र्रभूमि दिवस के अवसर पर ललितपुर के देवगढ़ स्थित महावीर स्वामी वन्यजीव अभ्यरण में नेचर एण्ड वर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जहां उ0प्र0 शासन के मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना एवं राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और झांसी-ललितपुर क्षेत्र में 24 करोड़ से अधिक की पर्यटन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन विभाग और वन विभाग संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश में ईको टूरिज्म को शिखर पर पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि वैश्विक इको पर्यटन मानचित्र पर बुंदेलखंड को विशिष्ट स्थान प्राप्त हो, बर्ड फेस्टिवल इसकी आधारशिला है।’  सिंह ने आगे कहा कि श्ललितपुर का देवगढ़ क्षेत्र ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध है। यहां प्राचीन काल के जैन मंदिर, बौद्ध गुफाएं, दशावतार मंदिर के साथ-साथ बेतवा नदी के किनारे जैव-विविधता और वन्यजीवों के सरंक्षण का अद्भुत केंद्र है। केवल देवगढ़ ही नहीं पूरा ललितपुर पर्यटन आकर्षणों से भरा है। नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल के दौरान आमलोग पक्षियों को देख सकते हैं, प्रकृति के बीच भ्रमण कर सकते हैं तथा आद्र्रभूमि संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं। वन डिस्ट्रिक्ट, वन वेटलैंडश् की दिशा में बढ़ रहेः पर्यटन मंत्री ने कहा कि इंटरनेशनल वेटलैंड डे पर जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि केंद्र सरकार की एक जनपद, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना और राज्य सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन योजना के बाद हम वन डिस्ट्रिक्ट, वन वेटलैंड की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड भविष्य के ब्रांड अंबेसडर भी तैयार कर रहा है। युवा टूरिज्म क्लबों के सदस्यों को विभिन्न अवसरों पर विस्टाडोम कोच, विभिन्न पक्षी विहारों सहित नजदीक प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाता है। विद्यालयों में प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही पर्यावरण संरक्षण और ईको टूरिज्म के प्रति जागरूकता विकसित की जा रही है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक जनपद के अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों का भी विकास किया जाए। ’रामसर साइट्स-टाइगर रिजर्व के पास पर्यटन विकास’ः पर्यटन मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों हुई संयुक्त बैठक में वन विभाग ने बताया कि अब तक 52 वेटलैंड सूचीबद्ध किए जा चुके हैं। यहां पर्यटन सुविधाओं के विकास पर सहमति बनी है। इस प्रदेश के प्रत्येक जिले पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। दोनों विभागों के बीच प्रदेश की 11 रामसर साइट्स और 04 टाइगर रिजर्वों के आसपास पर्यटन सुविधाओं के विकास पर सहमति बनी है। उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विभिन्न राज्यों और देशों के टूर ऑपरेटरों एवं यात्रा व्यवसायियों की फैम ट्रिप आयोजित की जा रही है। हाल में ही यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से आए प्रतिनिधि न केवल राज्य के सौंदर्य से आकर्षित हुए, बल्कि उत्तर प्रदेश के डेस्टिनेशन को अपनी आइटनरी में शामिल भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड घरेलू और विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बने। पर्यटन स्थलों और पर्यटकों की सुविधाओं पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण सक्सेना, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने कहा, नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल-2026 उत्तर प्रदेश की समृद्ध जैव-विविधता, पक्षी संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह उत्सव न केवल प्रदेश के वेटलैंड्स, वन क्षेत्रों और प्रवासी पक्षियों की महत्ता को रेखांकित करता है, बल्कि नागरिकों विशेषकर युवाओं को प्रकृति के संरक्षण के लिए जागरूक और प्रेरित भी करता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध प्राकृतिक विरासत मिल सके। ’नदियां, वेटलैंड्स, प्रवासी पक्षी हमारी धरोहर’ः वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश की नदियां, वेटलैंड्स, वन क्षेत्र और प्रवासी पक्षी हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण आवश्यक है। नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल-2026 यह संदेश देता है कि विकास तभी सार्थक है जब वह प्रकृति के संतुलन के साथ हो। प्रदेश सरकार जैव-विविधता संरक्षण, पक्षी आवासों के संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
Nanda Devi Reserve fire indicates climate crisis

In January 2026, a significant forest fire broke out in the Nanda Devi Biosphere Reserve, a UNESCO World Heritage Site in Uttarakhand's Chamoli district. The blaze raged for approximately six days, primarily affecting high-altitude regions between 3,500 and 4,200 metres. The fire was concentrated in the Pulna-Bhyundar area of the Nanda Devi National Park, near the Valley of Flowers. While the Valley of Flowers itself remained safe, the fire occurred in its sensitive buffer zone. Experts attributed the unusual winter wildfire to a severe snow drought and lack of rainfall, leaving the Himalayan forests dry and vulnerable. Human activities like discarded cigarettes and farm waste burning also played a role. Forest fires are not uncommon in the Himalayan state, but they typically occur during the warmer summer months. What made this January 2026 incident unprecedented was its timing and intensity, driven by an unusually dry winter with a severe lack of snowfall and rainfall. This absence of moisture turned the forest floor into a tinderbox of dry grass and fallen chir (pine) needles, which are highly flammable and act like ‘matchsticks’. Due to the inaccessible terrain, ground teams struggled to reach the flames. The Indian Air Force (IAF) deployed a Mi-17 V5 helicopter for aerial surveys and stood ready for "Bambi bucket" water-dropping operations. By mid-January 2026, officials confirmed the fire was largely under control, with smouldering restricted to old fallen trees. "An assessment of losses could not be done through the aerial survey, as it was a surface fire and not a crown fire. Prima facie, dry grass appears to have burnt due to a lack of snow and rainfall," said Sarvesh Dubey, Chamoli Divisional Forest Officer. The area is a critical habitat for rare species like the snow leopard and Himalayan musk deer. While widespread destruction was averted, the fire threatened alpine plants and medicinal herbs. Scientists see the occurrence of intense fires at such high altitudes during winter as a stark warning of shifting ecological patterns due to climate change. Experts warned that similar fires could become more frequent without improved forest management, early warning systems, and community involvement. Environmental activists and the general public expressed concern and called for action, often via social media. Some highlighted the potential long-term consequences of the fire for forests, wildlife and the future. Others drew a connection between the lack of rain, dry conditions and human impact on the environment, suggesting that nature was responding to development efforts that damaged the mountains and rivers. The Rajni Care Foundation emphasised that when forests burned, wildlife, water sources, and communities suffered, advocating for plantations as a preventative measure to help heal the climate and protect nature. Another public comment lamented the loss of wildlife and pets in the fire.

Leave a comment